Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने गोपाल कृष्ण गोखले को दी श्रद्धांजलि

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गोपाल कृष्ण गोखले को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. गोखले अपार ज्ञान से परिपूर्ण महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक सशक्तीकरण के लिये उत्कृष्ट योगदान दिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान और नेतृत्व प्रदान करने के साथ ही देश में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ भी संघर्ष किया।

 

#श्रद्धांजलि

Source : Agency

पाठको की राय